कटरा की रामलीला में जलता रावण का पुतला। संवाद
मीरानपुर कटरा। रामलीला में शुक्रवार को भगवान श्रीराम एवं रावण के बीच भीषण युद्ध का रोमांचकारी मंचन हुआ। श्रीराम ने रावण की नाभि में जैसे ही तीर मारा, रावण धराशायी हो गया। इसके साथ ही पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया।
रावण के पुतला दहन के पश्चात नगर में भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार सहित अन्य देव स्वरूपों की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, विधायक वीर विक्रम सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता आदि व्यवस्था में जुटे रहे। संवाद