पुवायां। गांव कजरा निवासी हरजंग सिंह की पत्नी बलजिंदर कौर ने फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बलजिंदर कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव कजरा में उनके पति की कृषि भूमि है। गंभीर बीमार होने के कारण उनके पति इलाज कराने पंजाब चले गए थे। पति की खेती की वह देखरेख करतीं हैं। उनके पति की भूमि पर गांव के ही हरदीप सिंह ने योजना बनाकर कूटरचित बैनामा दिखाया, जिसमें लिखा है कि उनके पति ने 28 मई 1974 अपनी जमीन का बैनामा कजरा के मंगल सिंह की पुत्री प्रकाश कौर के नाम किया है।
फर्जी बैनामे के आधार पर हरदीप सिंह ने अपनी साथी पुवायां के गांव पुरेना के रमाकांत पटेल और खुटार के गांव महुआ मैनिया के हरजिंदर सिंह और एक महिला को प्रकाश कौर बताकर 16 अप्रैल 2016 को जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया।
जानकारी होने पर उन्होंने शिकायत की तो जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद