खुटार। नगर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली पुवायां रोड, अटल चौक से मार्केट होकर खुटार ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई।
शुक्रवार को बीआरसी कार्यालय से स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का शुभारंभ किया गया। रैली को ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चे शिक्षा के लिए प्रेरित करने वाले वाक्य लिखीं तख्तियां लिए हुए थे। रैली में बीईओ मृत्युंजय यादव, बीडीओ आशीष सिंह, एनपीआरसी अवनीश मिश्र, देवेंद्र सिंह, पंकज वर्मा, संतोष यादव सहित कई शिक्षक और बच्चे शामिल रहे। संवाद