फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिला कारागार में बंद कैंसर पीड़ित बंदी की मौत

Thu, 17 Apr 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला कारागार में बंद जलालाबाद के कोना याकूबपुर गांव निवासी बंदी लल्लू खां की बीमारी के चलते मौत हो गई। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा था। गैर इरादतन हत्या के एक मुकदमे में वह पिछले डेढ़ माह से जेल में बंद था। जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने बताया कि बंदी को कैंसर था। काफी लंबे समय से बीमार चल रहा था। लखनऊ के केजीएमयू से बंदी का उपचार चल रहा था। दो दिन पूर्व ही लखनऊ से लाया गया था। वहीं, पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिले परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें