शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले व्यक्ति बेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि व्यक्ति इधर-उधर भटकता देखा जाता था। संवाद