शाहजहांपुर। जम्मूतवी से बनारस जा रही 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस में सफर कर रहे 53 वर्षीय रमेश कुमार के पैरों में झनझनाहट होने लगी।
वह एसी कोच बी-2 की बर्थ संख्या 71 पर यात्रा कर रहे थे। कंट्रोल के निर्देश पर ट्रेन को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रेलवे के डॉ. राजेंद्र माथुर ने टीम के साथ यात्री का प्राथमिक उपचार किया। डॉ.माथुर ने बताया कि यात्री को राहत मिलने पर ट्रेन को रवाना किया गया। संवाद