पुवायां। गांव भम्मापुर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका भाई 25 वर्षीय अर्वेश कुमार नगर पंचायत बंडा में संविदाकर्मी है। 13 जनवरी को अर्वेश कुमार बाइक से नगर पंचायत बंडा में ड्यूटी पर गए थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है, इससे परिजन बेहद परेशान हैं। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद