कलान। थाना क्षेत्र के ग्राम छिदकुरी निवासी राजीव यादव ने थाने पर तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 25 हजार रुपये ठग लिए। कहा कि प्रयागराज जाओ, वहां नौकरी मिल जाएगी। वहां गए तो कहा कि अपने अंडर में चार लोग और जोड़ो तो नौकरी मिल जाएगी। आरोप है कि वहां उसे बंधक बनाने की कोशिश भी किया गई। आरोपियों का इरादा समझकर वहां से भाग आया। इंस्पेक्टर शिवदीन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद