शाहजहांपुर। नगर पालिका के पूर्व सभासद की बेटी का रिश्ता तुड़वाने के लिए सिरफिरे ने अभद्र भाषा को लिखकर कोरियर भेज दिया। वरपक्ष के पास कोरियर पहुंचने के बाद खलबली मच गई। मामले में पूर्व सभासद ने चौक कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है।
पूर्व सभासद ने अपनी बेटी की शादी शहर में ही तय की थी। तीन माह के बाद शादी की तिथि भी तय कर दी थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी को बदनाम करने के लिए वरपक्ष के घर पर कोरियर भेज दिया। पूर्व सभासद ने चौक कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दस दिन में दो बार कोरियर भेजा जा चुका है, जिसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।
लिफाफे पर मोबाइल नंबर व अभिषेक लिखा है। नंबर भी बंद जा रहा। पीड़ित ने कोरियर कंपनी से संपर्क भी किया। वहां के सीसीटीवी फुटेज भी देखे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
-
दूसरे समुदाय के युवक ने की छेड़खानी की कोशिश
चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मक्कू बजरिया निवासी मोहम्मद जाहिद को नामजद किया। आरोप है कि आरोपी ने उनकी पत्नी से छेड़खानी की कोशिश की। लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संवाद
-