देवकली। मानपुर पिपरिया गांंव की गोशाला में शनिवार को देर रात घुसे एक तेंदुए ने गाय को मार डाला। रविवार को सुबह गाय का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला।
तड़के एक तेंदुआ गोशाला के किनारे लगे तार फांद कर अंदर घुस आया। उसने एक गाय पर हमला कर मार डाला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पग चिह्न देखकर तेंदुआ होने की पुष्टि की। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि सूचना पर मौके पर जाकर जानकारी की है। तेंदुए की तलाश जारी है। गाय का पोस्टमाॅर्टम कराकर दफना दिया गया है। संवाद