शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज की सोसायटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी की ओर से ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। फ्यूचर ऑफ जीनोम एडिटिंग : एनवायरनमेंटल एंड थेरेपेटिक्स फ्रंटियर्स विषय पर सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय, देहरादून, उत्तराखंड की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. निधि एस बेलवाल ने विचार रखे। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खां, विभागाध्यक्ष डॉ.स्वप्निल यादव भी मौजूद रहे। संवाद