कुर्रियाकलां। मल्हपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर सोमवार को कथा व्यास आचार्य पंडित आशीष बाजपेयी ने हवन में पूर्णाहुति कराई। यजमानों ने हवन में परिवार सहित आहुति देकर भगवान यज्ञदेव से सभी के कल्याण की कामना की। हवन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें आयोजक महेश त्रिवेदी ने पत्नी पूजा के साथ कन्याओं को भोज कराकर दक्षिणा दी। तत्पश्चात तमाम ग्रामीणों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में योगेश त्रिवेदी, महेश वाजपेयी, गोविंद शुक्ला, गौरव मिश्रा, संगम दुबे आदि का सहयोग रहा। संवाद