खुटार। कई गांवों से सोमवार शाम को श्रद्धालुओं का जत्था माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जयकारे लगाते हुए रवाना हुआ।
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं में नवदिया ओरीलाल से विवेक वर्मा, रिशु वर्मा, मायाराम राठौर, विक्रम, रामदर्शन, शिवकुमार, कप्तान, गांव प्रतापपुर से ईश्वरदयाल, कुईयां से सोवरन लाल राठौर और चतुरपुर से सौरव वर्मा आदि शामिल रहे। श्रद्धालुओं को उनके परिजनों ने तिलक लगाकर और महामाई के जयकारे के बीच रवाना किया। संवाद