शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गंगोरा निवासी नौ वर्षीय अंजलि की सोमवार को तालाब में डूबने के कारण मौत हो गई। वह तालाब के पास पशु चराने के लिए गई थी। पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गई। बच्चों का शोर सुनकर मौके पर गए ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन तालाब के पास गए। उन्होंने बताया कि अंजलि कक्षा तीन की छात्रा थी। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह चार भाई-बहनों में तीसरी थी। तालाब भी छह माह पहले बनवाया गया था। संवाद