फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सब्जी बेचने बाजार गए किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। स्थानीय मंडी में शनिवार को सुबह सब्जी बेचने पहुंचे उत्तमपुर गांव के 55 वर्षीय किसान राज बहादुर की खून की उल्टियां आने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

उनका पुत्र सुबह खेत से लौकी तोड़कर बाजार में लाया था। वह पिता को बिक्री करने के लिए दुकान पर बैठाकर चला गया। कुछ देर बाद अचानक राजबहादुर को खून की उल्टियां होने लगीं। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उनकी मौत हो गई। राज बहादुर की मौत से पत्नी, तीन बेटे ओर दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें