फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बकरी चराने गए किसान की गमछे से गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठा मृतक जगन्नाथ उर्फ जागन का पुत्र। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर/सिंधौली। बकरी चराने निकले थाना क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी जगन्नाथ उर्फ जागन (65) की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौका-मुआयना किया। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे जगन्नाथ बकरियों को चराने के लिए गांव के दक्षिण में गए थे। रोजाना शाम पांच बजे तक वह घर लौट आते थे। निर्धारित समय तक न आने पर परिजन को चिंता हुई तो उनकी तलाश शुरू की गई। बेटे मुकेश और संजय ने आसपास कई जगह पर पूछताछ की। करीब आठ बजे तेरा गांव जाने वाले रास्ते के पास प्रेमपाल के गन्ने के खेत में जगन्नाथ का शव पड़ा मिला। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। दोनों पैर धोती से बंधे थे, साथ ही एक तरफ का हाथ भी बंधा था। शव को देखकर परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे मुकेश की सूचना पर पुलिस पहुंचीं। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पुत्र मुकेश ने बताया कि पिता की हत्या की गई है।

बकरी चुराने के विरोध में हत्या की आशंका
मृतक के पुत्र मुकेश ने बताया कि उनके पिता जगन्नाथ हर दिन दस बकरियों को लेकर जाते थे। शनिवार को बकरियां वापस आ गईं, लेकिन पिता नहीं आए। एक बकरी भी कम मिली है। संभावना है कि बकरी चुराने का विरोध करने के कारण जगन्नाथ की हत्या की गई।
विज्ञापन


बकरी चराने वाला स्थान काफी सुनसान
गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ईंट पथाई का काम होता है। बारिश के कारण पथाई का काम बंद होने के चलते यह क्षेत्र काफी ज्यादा सुनसान रहता है। वहीं पर खाली जगह पर जगन्नाथ बकरी चराने जाते थे। जहां उनका शव पड़ा मिला है। वहीं से कुछ दूरी पर गन्ने का खेत है।

पुलिस कई पहलुओं पर कर रही जांच
जगन्नाथ उर्फ जागन का शव जिस स्थिति में मिला है। उससे पुलिस भी उलझ गई है। हाथ-पैर बंधे हाेने के चलते पुलिस ने उनकी पुरानी रंजिश को खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि, मृतक के परिजन ने रंजिश से इन्कार किया है। पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच को शुरू कर दी है। जगन्नाथ के पास आठ बीघा जमीन बताई है। जमीनी रंजिश के बिंदुओं पर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक की पत्नी फूलमती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनका एक पुत्र संजय दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। जगन्नाथ के पास उनका बेटा मुकेश रहता था। वह खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था।

सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया है। मामले की जांच कर गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात

पोस्टमार्टम हाउस में बैठा मृतक जगन्नाथ उर्फ जागन का पुत्र। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस में बैठा मृतक जगन्नाथ उर्फ जागन का पुत्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें