फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन में किया जनजागरण का आह्वान

विज्ञापन
तिलहर के निजामगंज ​स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हिंदू स्वा​भिमान सम्मेलन में उप​स्थित लोग।
विज्ञापन
तिलहर। निजामगंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बृहस्पतिवार को हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जनजागरण का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन हिंदू जन जागरण समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में रवि मिश्रा और अर्चना गुप्ता उपस्थित रहे। विजयपाल सिंह यादव, विश्व हिंदू परिषद के आलोक शर्मा और प्रेमदास ने समाज को एकजुट रहने, संस्कारों को मजबूत करने और हिंदू स्वाभिमान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना के बिना समाज की मजबूती संभव नहीं है। कार्यक्रम में भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक और संगठित रखना समय की आवश्यकता है।
सम्मेलन में व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि, सुनील, प्रदीप गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य झब्बू सिंह यादव, पप्पू शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें