कांट। शनिवार को होने वाले दुर्गा जागरण महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए सोमवार को रामलीला मैदान पर विधि विधान से भूमि पूजन किया गया।
मां दुर्गा जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा और मीडिया प्रभारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि माता रानी का दरबार बनाने के लिए लखनऊ से कारीगर आ चुके हैं। इस बार रामलीला मैदान पर माता रानी का 50 फुट ऊंचा पहाड़ बनाया जाएगा। प्रसिद्ध भजन गायक रामकुमार लक्खा श्रद्धालुओं को माता की भेंटें सुनाएंगे। भूमि पूजन में समिति के तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद