देवकली-बंडा। लकड़ बीनने जंगल गए युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। मुखिया की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
गांव नभीची निवासी गंगाराम गांव के लोगों के साथ सोमवार को जंगल में लकड़ बीनने गया था। वह नदी के ऊपर से निकले पेड़ की डाल काटने लगा। डाल कटने पर वह नदी में जा गिरा। डाल के नीचे दब जाने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद उसके साथी मौके पर आए तो उसे नदी से निकाला। देर शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था।