फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली दवा से दो पशुओं की मौत

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

- नहर पटरी के किनारे उगी घास पर डाली गई थी जहरीली दवा
अमर उजाला नेटवर्क
पुवायां। नहर पटरी पर जहरीली दवा डाल देने से दो पशुओं की मौत हो गई। मामले की शिकायत पर एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गांव लधोला निवासी वकील अजय प्रताप ने एसडीएम को पत्र देकर बताया कि उनके गांव के पास से शारदा नहर निकली है। नहर की पटरी के किनारे उगी घास पर गांव के दो लोगों ने जहरीली दवा डाल दी, जिसके प्रभाव से घास जहरीली हो गई। दो पशुओं के घास चर लेने पर उनकी मौत हो गई। इसके अलावा अन्य पशुओं को भी जहर से खतरा पैदा हो गया है। एसडीएम ने निगोही पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें