शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट कर्मी रामचंद्र की साइकिल कलक्ट्रेट में खड़ी थी। एक चोर साइकिल चोरी करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान रामचंद्र की निगाह उस पर पड़ गई, तभी उन्होंने शोर मचाते हुए चोर को पकड़ लिया और लोगों की मदद से पिटाई की। पिटाई के बाद चोर को छोड़ दिया गया।