शाहजहांपुर। डॉ. जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल में शुरू हुई जागृति संस्था की फनशाला के दूसरे दिन बालिकाओं को फिल्मी गीतों पर नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अलावा सुनैना गुप्ता के निर्देशन में फैशन डिजाइनिंग, पल्लवी अग्रवाल के निर्देशन में डांस, अंजलि अग्रवाल के निर्देशन में जूट तथा क्ले से शोपीस बनाना, डॉ. अखिलेश गुप्ता ने योगाभ्यास, एकता सक्सेना और प्रमोद शर्मा ने शास्त्रीय संगीत, डॉ. संजीता अग्रवाल ने फोटोग्राफी और श्वेता सेठ ने फेवरिक पेंटिंग करने के टिप्स प्रशिक्षणार्थियों को दिए। कैंप में प्रधानाचार्य अनूप सेठ, अध्यक्ष शशि गुप्ता, सचिव रूबी अग्रवाल, रुचि सक्सेना, मसरूर, आकृति अरोरा, पूजा अग्रवाल, फुरकान खान, कुमुद खन्ना आदि का योगदान रहा।