शाहजहांपुर। संत कृपाल एकेडमी में नन्हे-मुन्नों को खेल-खेल में अक्षर ज्ञान कराया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता रस्तोगी के निर्देशन में शिक्षिकाओं ने पपैट्स के माध्यम से राइम्स, अबेकस विधि से मैथ्स सिखाई गई। इसके अलावा आधुनिक विधि से हिंदी-अंग्रेजी के अक्षरों का ज्ञान कराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमल मिड्ढा, कल्पना, हुमा, अजमी, ऋतिका, नीरज आदि का योगदान रहा।