फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फरवरी से अब तक 9225 गन्ना किसान प्रशिक्षित

Sun, 28 Jul 2024 03:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
किसानों को गन्ने की खेती के बारे में जानकारी देते वैज्ञानिक। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की ओर से किसानों को गन्ने की खेती की उत्तम तकनीक अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन, उत्पादकता एवं आमदनी प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। शनिवार को गन्ना शोध परिषद में कुशीनगर के सेवरही व मुजफ्फरनगर केंद्रों के किसानों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


परिषद के निदेशक वीके शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम दो फरवरी 2024 से चल रहा है। इसमें अब तक 117 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 9225 गन्ना किसानों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस प्रशिक्षण की विशेषता है कि किसानों को वैज्ञानिक सैद्धांतिक जानकारी देते हैं। शोध प्रक्षेत्र पर गन्ने की विभिन्न किस्मों, बोआई की विभिन्न विधियों, पेड़ी प्रबंधन के बारे में बताया जाता है। कृषि यंत्रों को प्रक्षेत्र पर डेमो भी किया जाता है।

जनपद में स्थित गन्ना विकास परिषदों द्वारा कृषकों का चयन कर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है। प्रशिक्षण के इच्छुक कृषक स्वयं संबंधित गन्ना विकास परिषद से संपर्क कर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। प्रथम चक्र में प्रदेश 50 हजार किसानों को प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य है। शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुवायां एवं जनपद सीतापुर के गन्ना विकास परिषद महोली केे कुल 124 कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें