फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा नदी में नष्ट कराया 92 किलो मिलावटी मावा

Wed, 08 Nov 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खोया मंडी में खोया का नमूना लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। प्रशासन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह चौक स्थित मंडी से 92 किलो मिलावटी मावा पकड़ लिया। इससे अन्य व्यापारियों में खलबली मच गई। इसके बाद टीम ने मावा के आठ और नमूने लिए। वहीं, मिलावटी मावा गर्रा नदी में नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में टीम बाजारों में दीपावली तक लगातार छापेमारी कर रही है। मंगलवार को मावा मंडी में गढि़या रंगीन का एक व्यक्ति एक गाड़ी भरकर मावा बेचने आया था। टीम की जांच में मावा फेल हो गया तो उसे जब्त कर लिया गया। साथ ही नमूने जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा, फूड इंस्पेक्टर रामजी शुक्ला, इंद्राज मौर्य, वरुण, सौरभ सोनी, कृपाशंकर, नरेंद्र शर्मा, अनिल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें