फोटो-01,02
ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
गोविंदगंज रेलवे फाटक के पास पटरी पार करते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
गोविंदगंज रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर उप डाकघर की महिला कर्मचारी की मौत हो गई।
मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी 52 वर्षीय निर्मला वाजपेयी सदर बाजार उपडाकघर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थीं। उनका उप डाकघर से कैंट एरिया स्थित मुख्य डाकघर आना-जाना होता था। शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचने के बाद वह डाकघर से पैदल मुख्य डाकघर जा रहीं थीं। लगभग 11 बजे वह गोविंदगंज रेलवे फटकिया पर रेलवे ट्रैक पार करते समय डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गईं। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ व सदर थाना पुलिस भी पहुंच गई। शव की शिनाख्त भीड़ में मौजूद इंद्रानगर निवासी भाई उमाशंकर शुक्ला ने की। घटना स्थल सदर क्षेत्र का होने के कारण पंचनामा सदर पुलिस ने भरा।