फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास तोड़ने के मामले में कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को तोड़े जाने और महिला से गाली गलौज के मामले में एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गांव बनियानी निवासी सुभाषचंद्र की पत्नी रीना देवी ने एसडीएम को बताया कि उसका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बन रहा था। गांव के ही एक दर्जन लोग एक राय होकर मौके पर आ पहुंचे और गाली गलौज करते हुए उसके यहां काम कर रहे राज मिस्त्री और श्रमिकों को भगा दिया। इसके बाद उसके निर्माण को भी ढहा दिया गया। हमलावरों ने उसे और पति को धमकी दी कि कहीं भी शिकायत की तो जान से मार देंगे। महिला के अनुसार आरोपी उसके आवास के बीच से रास्ता निकालना चाहते हैं, जिसका वह विरोध कर रही है। आरोपी उसे और उसके पति को पुलिस से भी प्रताड़ित करा रहे हैं। महिला ने कार्रवाई कराने की मांग की, जिस पर एसडीएम ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि घटना की गहन जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें