फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मियों ने दिया हड़ताल का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चुनाव के दौरन किए गए वादे के अनुरूप मानदेेय में बढ़ोत्तरी न होने और तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने से परेशान आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों ने एक जुलाई से बेमियादी हड़ताल शुरू करने का अल्टीमेटम दिया है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की शनिवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री को इस आशय का ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ की जिलाध्यक्ष पद्मा रस्तोेगी ने कहा कि बाल विकास निदेशक के मनमाने फैसलों के विरोध में संघ के प्रांतीय नेतृत्व ने प्रदेश स्तर पर हड़ताल छेड़ने का निर्णय किया है। बैठक मेें सावित्री देवी, शालिका पांडेय, नीलू कटियार, शांति कश्यप, विनीता द्विवेदी, विश्व मोहन भारद्वाज, प्रीति कटियार, रीता देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें