फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर लकड़ी ठेकेदार से मारपीट कर 90 हजार की लूट

सार

रविवार सुबह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेदपुर से पहले एक भट्ठे के पास लकड़ी ठेकेदार यासीन से मारपीट कर कुछ युवकों ने 90 हजार रुपये लूट लिए।वे लोग झगड़ा करते हुए यासीन के पास आए और उससे मारपीट करने लगे।पीड़ित ने जिन व्यक्तियों से रुपये लेने की बात कही है, उन्होंने रुपये देने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिलहर। रविवार सुबह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेदपुर से पहले एक भट्ठे के पास लकड़ी ठेकेदार यासीन से मारपीट कर कुछ युवकों ने 90 हजार रुपये लूट लिए। आसपास के लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला निजामिया तलैया निवासी हनीफ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई यासीन ने शाहजहांपुर स्थित मौजमपुर से यूकेलिप्टस की लकड़ी कटवाई है। इसका भुगतान 90 हजार रुपये देने के लिए वह रविवार की सुबह घर से बाइक से गया था। रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे भेदपुर के समीप सतनाम के भट्ठे के पास तीन युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। वे लोग झगड़ा करते हुए यासीन के पास आए और उससे मारपीट करने लगे। उससे रुपये भी छीन लिए। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और युवक को थाने लाकर पूछताछ की। युवक ने इस मामले में होने से इन्कार किया है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीओ तिलहर बीएस वीरकुमार ने बताया कि ठेकेदार से मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित ने जिन व्यक्तियों से रुपये लेने की बात कही है, उन्होंने रुपये देने से इनकार किया है। फिलहाल मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें