फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेल में हिस्सा न लेने पर 8वीं के छात्र को बेंत से पीटा

Sun, 15 Sep 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। क्षेत्र के बड़ी फील्ड स्थित गुरुकुल कॉन्वेंट में 8वीं के छात्र उवैस को बेंत से पीटा गया। आरोप है कि हाथ में चोट होने की वजह से खेल में प्रतिभाग न करने पर मैनेजर व शिक्षक ने पिटाई की। छात्र के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन

आदर्शनगर काॅलोनी निवासी नसीम अली का पुत्र उवैस कृष्ण गुरुकुल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ता है। नसीम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पांच सितंबर को शिक्षक व मैनेजर ने उनके बेटे को पीट दिया। पिटाई से उसके हाथ की हड्डी टूट गई। उन्होंने मामले में कोई शिकायत नहीं की थी। आरोप है कि शनिवार को हाथ में चोट की वजह से खेल में प्रतिभाग नहीं करने पर मैनेजर परविंदर कृष्ण और शिक्षक रामबाबू ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से पीटा। घर आने पर बेटे ने पूरी जानकारी दी।
भाई फहीम शिकायत करने गया तो उनके साथ भी अभद्रता की। छात्र के शरीर पर बेंत के निशान मिले हैं। शिकायत आने पर पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए हैं। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन



एक खेल में कपड़े का कोड़ा प्रयोग किया जाता है। शिक्षक ने बच्चों को खेलने के लिए तैयार किया। शिक्षक दूसरे खेल की तैयारी करने लगे। इस बीच बच्चों ने कपड़े के कोड़े की जगह लकड़ी की संटी से खेल खेलना शुरू कर दिया। इससे बच्चे के शरीर पर निशान आ गए। लापरवाही के कारण अध्यापक को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

परविंदर, स्कूल प्रबंधक

मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
प्रयांक जैन, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें