फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले के 87 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बैठक में दिशानिर्देश देते डीएम। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला खनिज न्यास समिति की समीक्षा की। इसमें तय किया गया कि एक करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से जिले के 87 विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर बीएसए रणवीर सिंह ने स्कूलों का सर्वे किया था। इनमें मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल की व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए शौचालय और रैंप आदि की व्यवस्था किया जाना प्रस्तावित है। इन सुविधाओं के विकास के लिए खनिज न्यास निधि से कुल एक करोड़ 63 लाख रुपये का व्यय किया जाना है। बैठक में खनिज न्यास निधि के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पेयजल, साफ सफाई व दिव्यांगों से संबंधित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए रूपरेखा पर चर्चा की गई। डीएम ने चयनित विद्यालयों में इन सुविधाओं के विकास के एक समिति गठित करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ एसबी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार, पीडी डीआरडीए अवधेश राम समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें