शाहजहांपुर। कोतवाली चौक इलाके के एक मोहल्ले से लापता युवती को पुलिस ने जलालाबाद में मिली। दरअसल युवती अपनी मर्जी से प्रेमी के घर चली गई थी। बरामद युवती ने पुलिस चौकी अजीजगंज प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। वहीं उसके परिवार वाले इससे इंकार करते रहे। दोनों पक्षों में देर रात तक विवाद की स्थिति बनी रही। मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। अजीजगंज चौकी प्रभारी प्रदीप सहरावत मंगलवार को शाम करीब 5 बजे युवती एवं आरोपी को बरामद कर पुलिस चौकी ले आए।