सिंधौली (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव सैजना निवासी 30 वर्षीय संतकुमार रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक से शाहजहांपुर से अपने घर सैजना जा रहे थे। रधौली मोड़ के निकट पुवायां की ओर से जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार संतकुमार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। युवक दूध बेच कर घर आ रहा था।