फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का निरीक्षण कर बांटे वस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ऑफीशियल विजिट पर आईं इनरव्हील क्लब की चेयरमैन सरोज कटियार ने क्लब की ओर से कांट में चलाए जा रहे प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रौढ़ प्रशिक्षुओं की कॉपी-किताबें देखकर संतोष व्यक्त किया और बाद में उन्हें वस्त्र प्रदान किए। इसके बाद उन्होंने सदस्यों की बैठक में सेवाकार्यों की समीक्षा भी की। चेयरमैन सरोज कटियार ने क्लब अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सचिव मधु कपूर आदि सदस्यों के साथ कांट के ऑक्सफोर्ड स्कूल में चल रहे प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने एक होटल में मीटिंग करके सेवाकार्यों की समीक्षा की। मीटिंग का शुभारंभ छात्र-छात्राओं ने गीत और लघु नाटिका से किया। शशि गुप्ता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सचिव मधु कपूर ने अब तक कराए गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर क्लब की एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पूनम टंडन ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में रीना अग्रवाल, रागिनी कपूर, नीलम गुप्ता, सरिता अग्रवाल, माधुरी रस्तोगी, सुधा प्रसाद, ज्योति शर्मा, कंचन खन्ना, आशापाल, कृष्णा अग्रवाल, अर्चना जालान, मिथिला अंचल, मंजुला शर्मा, नीलम सचदेवा, अनुराधा अग्रवाल, अलका अरोरा, आदर्श सक्सेना, डॉ. सीमा खान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें