फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल में चमका संजय सरस्वती कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में माध्यमिक कॉलेजों की जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में मेजबान कॉलेज के अलावा श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, रामदत्त पंचायत कॉलेज भावलखेड़ा, आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज कटरा, बृजपाल सिंह इंटर कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग में संजय कुमार सरस्वती कॉलेज विजेता और आदर्श बाल विद्यालय कॉलेेज कटरा उप विजेता, जूनियर वर्ग में भी संजय कुमार सरस्वती स्कूल विजेता और रामदत्त पंचायत कॉलेज उप विजेता बना। बालिका वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला विजेता और आदर्श बाल विद्यालय कॉलेज उपविजेता बना। इससे पूर्व मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश बाबू अवस्थी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगताएं कराने में योगेंद्र सिंह, अनिल मालवीय, राम निरंजन वर्मा, शैलेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, अतुल कुमार यादव, सुमन, महेंद्र सिंह, कैप्टन राम कुमार, रत्नेश शुक्ला, राकेश सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें