फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित बालक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर) चार दिन से बुखार से पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव में और भी कई बच्चे बुखार की पीड़ित चपेट में हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सूचना देने के बाद भी अब तक बीमार बच्चों के इलाज की व्यवस्था नहीं की है। गांव रौतापुर कलां निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि उनके चार वर्षीय पुत्र अतिथि को चार दिन से बुखार आ रहा था। उन्होंने उसका खुटार में एक निजी डॉक्टर से इलाज कराया। कोई फायदा नहीं होने पर अतिथि को पुवायां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में मदनलाल का पांच वर्षीय पुत्र रितेश, बहोरे, महेश की पत्नी सीमा, शोभित, मोहित सहित कई और बच्चे तथा लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें