शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र के गांव कोटा खास निवासी राहुल मिश्रा ने थाने में दी गई तहरीर में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जलालाबाद के एक व्यक्ति ने उनकी पत्नी स्नेहलता से 30 हजार और भाई रोहित से 50 हजार रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे। आरोप है कि रुपये लेने के बाद उनका फोन उठाना बंद कर दिया गया। बताया कि ठगी करने वाले ने मदनापुर में एक ऑफिस भी खोला था। इसमें दो महिलाएं भी काम करती थीं। पुलिस ने आरोप के आधार पर हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की है। संवाद