मदनापुर (शाहजहांपुर) कस्बे के सेठ रामचंद्र लाल रोहन लाल कन्या इंटर कॉलेज में बच्चों को योगाभ्यास कराने के बाद उन्हें उनके लाभ बताए गए। आर्ट ऑफ लिविंग के योगाचार्य विजय बहादुर सिंह ने कॉलेज परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास सिखाया और तमाम योगों के बारे में विस्तार से उनके लाभ के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य जितेंद्र मिश्रा ने बच्चों से प्रतिदिन योग करने को कहा। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ एवं बीमारियों से दूर रहता है। कहा, जीवन में योग का काफी महत्व है। योग शिविर में राजीव यादव, नितिन कुमार सिंह, रविंदर सिंह, वैशाली सिंह, सवरजीत आदि का सहयोग रहा तथा काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।