फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो तहसीलों में आईं 70 शिकायतें, मात्र 8 का मौके पर निपटीं

Sun, 21 Jan 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिलेभर की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कलान में डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 39 तो तिलहर में 31 जन शिकायतें आईं। इनमें से मात्र आठ का ही मौके पर निस्तारण हो सका। बाकही मामलों में अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि भू-माफिया चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कलान तहसील में अभिलेखागार, तहसीलदार कक्ष, तहसीलदार न्यायालय की स्थिति को देखा। उन्होंने साफ-सफाई के साथ अभिलेखों का रखरखाव ठीक से करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी भी मौजूद रहे।

जन चौपाल में सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
डीएम उमेश प्रताप सिंह ने मिर्जापुर ब्लॉक के गांव कुनिया शाह नजीरपुर में जन चौपाल में शासन की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। डीएम ने ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व लेखपाल को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ जनता को मिले। इस दौरान एसडीएम कलान महेश कैथल, सीएमओ डॉ. आरके गौतम, डीडीओ पवन सिंह, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, डीपीआरओ घनश्याम सागर, जिला कृषि अधिकारी सतीश चंद्र पाठक, तहसीलदार मोहम्मद अजहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
31 में से मात्र दो शिकायतों का निस्तारण
तिलहर। एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे की अध्यक्षता में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त 31 शिकायतों में से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शनिवार को एडीएम संजय कुमार पांडे ने सबसे पहले पुरानी शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। फरियादी पचासा मोहल्ला निवासी संजीव कुमार, राजेश्वर सिंह ने बताया कि हाईवे पर रेडियम रिफ्लेक्टर पर्याप्त नहीं लगे होने के कारण कोहरे में हादसे हो रहे हैं। ग्राम मौजमपुर जनकल्याण समिति की महासचिव ईश्वरी देवी ने बताया कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी गांव में जलभराव की समस्या का निदान नहीं हो रहा है। इस दौरान एसडीएम अंजलि गंगवार, सीओ प्रयांक जैन, तहसीलदार जयप्रकाश यादव, नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी, पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें