खुटार (शाहजहांपुर)। नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के पुत्र अनित कुमार श्रीवास्तव ने नेट परीक्षा पास कर परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, पिता के साथ ही अपने बाबा काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के पूर्व लिपिक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, प्रोफेसर एनपी सिंह, एनएन पांडे को दिया है। वह इस समय एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। उनकी सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के लोगों ने मोहल्ले में मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई है।