फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे दुकानों-घरों में लगे 600 सीसीटीवी कैमरे

Mon, 20 May 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेफ सिटी परियोजना के तहत शहर के मुख्य स्थानों की दुकानों और घरों में लगे 600 सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे। करीब 350 कैमरों को जोड़ भी लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, शहरवासियों का सहयोग नहीं मिलने से दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल, सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए चौक-चौराहों, औद्योगिक क्षेत्र और बाजार, कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ने का काम होना है। अधिकारियों का कहना है कि इन सीसीटीवी कैमरों के जुड़ने के बाद चोरी, लूट, छिनैती और छेड़खानी जैसी घटनाओं पर लगाम लगेगी। 41 करोड़ रुपये की लागत से बने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत शहर के 13 चाैराहों पर करीब 48 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सेफ सिटी परियोजना के तहत कैमरों के जुड़ने से इनकी संख्या 648 हो जाएगी।

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने सभी से अपील की है कि वह अपने घर व प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी को इंटीग्रेटेड कराने में सहयोग करें। इससे उनकी निजता भंग नहीं होगी बल्कि उनके घर और प्रतिष्ठान की सुरक्षा और मजबूत होगी। सेफ सिटी प्रोजेक्ट देख रहे निगम के अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी का कहना है कि सर्वे के बाद 350 लोगों ने अपने सीसीटीवी को जुड़वा तो लियाए लेकिन इनमें भी कुछ लोगों ने बाद में लॉगिन और पासवर्ड बदल दिए। उन्होंने अपील की है कि वह शहर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी इंटीग्रेट होने के बाद पासवर्ड न बदलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें