फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कलां/खुटार (शाहजहांपुर)। दिल्ली से घर आते समय मुरादाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव रौतापुर कलां निवासी गिरीशपाल गांव रामपुर कलां के शहीद ऊधम सिंह इंटर कालेज में शिक्षक हैं। उनके पिता 55 वर्षीय लालाराम दिल्ली में काम करते थे। दीपावली पर बृहस्पतिवार को लालाराम घर आ रहे थे। मुरादाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। जानकारी पाकर परिवार के लोगों ने उन्हें मुरादाबाद से बरेली लाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में उन्हें इलाज के लिए लखीमपुर ले जाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें