अल्हागंज(शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव चिलौआ में रविवार की शाम को तेज बुखार से एक और बालक की मौत हो गई। गांव चिलौआ निवासी रजनेश उफ़ॱर रज्जू हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता है। उसका सात माह का पुत्र अंकेश पिछले तीन दिनों से तेज बुखार से पीड़ित चल रहा था। उसका उपचार अल्हागंज, जलालाबाद तथा मालूपुर में भी कराया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ रविवार की शाम को उसकी मौत हो गई। अंकेश अपने पिता की सूरत भी नहीं देख पाया। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ.आदेश रस्तोगी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बच्चा तेज बुखार से पीड़ित था। इसकी सूचना किसी ग्रामीण तथा विभागीय कर्मचारी ने उन्हें नहीं दी। मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की एक टीम रवाना कर दी है।