फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट सेवा के लिए छह चिकित्सकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आईएमए की ओर से शनिवार रात मनाए गए डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में छह चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। आईएमए भवन में देर रात हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. बिधान चंद्र रॉय के चित्र पर माल्यार्पण और उसके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डॉ. रश्मि कनौजिया ने डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. नीना सिंह के संचालन में हुए आयोजन में डॉ. सोम शेखर दीक्षित, डॉ. रश्मि बहल, डॉ. सुमन रस्तोगी, डॉ. रमाकांत गुप्ता, डॉ. मुरारी लाल गुप्ता, डॉ. पवन कुमार अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व आईएमए की अध्यक्ष डॉ. दीपा सक्सेना, सचिव डॉ. हिकमत उल्ला सिद्दीकी, डॉ. यूडी कपूर, डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. पीएन रस्तोगी, डॉ. अनूप अग्रवाल, डॉ. बृजेंद्र सक्सेना, डॉ. डीके माथुर, डॉ. आकाश श्रीवास्तव, डॉ. सुबोध अग्रवाल, डॉ. विकास टंडन, डॉ. संजीव कनौजिया, डॉ. आनंद अग्रवाल, डॉ. अनुज गोयल आदि ने विचार व्यक्त करते हुए डॉक्टर्स डे की बधाई दी। आयोजन में बड़ी संख्या में चिकित्सक परिवार समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें