फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा पहुंचे 45 श्रमिक, 15 के सैंपल जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। दूसरे प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों से काम करके रविवार को बंडा वापस पहुंचे 45 श्रमिकों की सरकारी अस्पताल में जांच की गई। जिसमें से 15 श्रमिकों के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए है। बंडा के सीएचसी प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया रविवार को दूसरे प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों से काम कर घर लौटे 45 मजदूर सरकारी अस्पताल में जांच कराने आए थे। इसमें से जो दूसरे प्रदेशों से आये थे उन 15 श्रमिकों का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। शेष 30 श्रमिकों की जांच करने के बाद गांव के स्कूलों में क्वारंटीन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें