फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 प्रतिबंधित पशुओं समेत ट्रक बरामद

Tue, 19 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शाहजहांपुर से बरेली जाने वाले रास्ते पर रात में प्रतिबंधित पशु आने वाले हैं। सूचना पर एसओ रजी अहमद ने पुलिस का अलर्ट कर दिया। थाना की पुलिस को दो टीम में बांटकर एक टीम ट्रक के आने वाले रास्ते पर तैनात कर दी गई, जिससे ट्रक के आने का पहले ही पता लगाया जा सके तथा दूसरी टीम द्वारा थाना गेट पर घेराबंदी कर दी। सुबह करीब चार बजे पहली टीम ने ट्रक आने की सूचना दी। दूसरी टीम द्वारा थाना के गेट पर ट्रक रोकने का प्रयास किया तो चालक ने जान से मारने की नीयत से ट्रक पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। एसओ ने घेराबंदी कर ट्रक को घेर लिया गया। अपने को घिरता देख ट्रक में सवार दो व्यक्ति ट्रक छोड़कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तलाशी ली गयी तो उसमें प्रतिबंधित पशु भरे मिले, जिन्हें स्थानीय नागरिकों की मदद से ट्रक से उतारा गया तो उसमें तीन मृत तथा 40 जीवित पशु पाए गए। बरामद ट्रक में आगे तथा पीछे अलग-अलग नंबर की नंबर प्लेट लगी हुई पाई गईं तथा कुछ नम्बर प्लेट ट्रक के केबिन में रखी हुईं भी मिलीं। प्रतिबंधित पशु और ट्रक को पकड़ने वालों में एसओ रजी अहमद के अलावा एसपी सिंह, सोरनलाल, राजपाल, सिद्धराज और दिनेश शामिल रहे।
विज्ञापन









विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें