शाहजहांपुर। नए साल पर जिले के विभिन्न थानों में विभिन्न धाराओं में देर शाम तक करीब 41 मुकदमे दर्ज किए गए। थाना सदर बाजार में रात 12:19 मिनट पर सिपाही सोनू ने मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी मोनिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सिपाही ने बताया कि लकड़ी वाले पुल के पास मोनिश सट्टे की खाईबाड़ा करते हुए पकड़ा गया। उप-निरीक्षक रणजीत सिंह ने बृहस्पतिवार शाम मऊ वासक गांव निवासी अरुण को तमंचे के साथ पकड़ा। शाम 4:27 मिनट पर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की। वहीं, हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने मल्हार रोड से मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी अरबाज को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से चाकू मिला। शाम 6:31 मिनट पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं, चौक कोतवाली में सुबह आर्म्स एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद