शाहजहांपुर। बिजली संकट से रेलवेकर्मियों को निजात दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे कॉलोनी में 400 किलोवॉट का सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए सर्वे कराया गया है। टीम ने कई स्थानों पर जमीन देखने के बाद रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है।
रोजा रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी को अभी रोजा विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई दी जाती है। खपत अधिक होने के कारण रेलवे को बिल की अदायगी भी ज्यादा करना पड़ती है। बिल के दबाव को कम करने के लिए रेलवे कॉलोनी के 803 क्वार्टरों को सौर ऊर्जा प्लांट से सप्लाई देने की योजना है। पिछले दिनों जमीन का चिह्नांकन करने के लिए टीम भी आई थी। उसने प्लांट लगाने के लिए कई स्थानों पर जमीन देखी है।
-
जेसीबी से कराई जमीन की सफाई
सर्वे करने आई टीम ने होलिकास्थल के पीछे, मनोरंजन सदन, पानी की टंकी के पास, रेलवे स्कूल के सामने खाली पड़ी जमीन देखी है। इन्हीं में से किसी एक स्थान पर प्लांट लगाया जाएगा। इन स्थानों पर जेसीबी से जमीन की सफाई भी करा दी गई है।
-
-400 किलोवॉट का सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जाएगा। सर्वे पूरा हो गया है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। - केके चौरसिया, एसएसई इलेक्ट्रिक