फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीमेंट फैक्टरी के लिए जमीन की खरीद का 40 फीसदी काम पूरा

Wed, 10 May 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर तहसील के कसरक गांव में सीमेंट फैक्टरी के भवन निर्माण का काम छह महीने में शुरू हो जाएगा। आदित्य बिरला ग्रुप के इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन खरीदने का काम 40 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। सीमेंट फैक्टरी लगने से रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष हुई इन्वेस्टर्स समिट में आदित्य बिरला ग्रुप ने सीमेंट फैक्टरी लगाने का करार किया था। शुरुआती चरण में जमीन का पेच फंसा। बिरला ग्रुप यातायात के साधनोंं की सुगमता के लिहाज से लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे के समीप फैक्टरी लगाना चाहता था। पहले रिलायंस थर्मल पॉवर के नजदीक फैक्टरी लगाने की बात चली, लेकिन पेच फंस गया।
इसके बाद तिलहर तहसील में मीरानपुर कटरा के पास कसरक गांव में उपयुक्त जगह पाकर सीमेंट फैक्टरी के लिए किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई। फैक्टरी के लिए करीब साढ़े बारह एकड़ जमीन की आवश्यकता है। अब तक 40 प्रतिशत जमीन खरीदी जा चुकी है। हालांकि, फैक्टरी के लिए जमीन आसानी से नहीं मिल पा रही है। लिहाजा अब चकबंदी प्रक्रिया शुरू कर तिलहर तहसील के आठ गांवों को शामिल किया जाएगा। इनमें कसरक के अलावा सालपुर, नवदिया, भोजपुर, खेतुआ आदि गांवों के किसानों की जमीन आएगी। किसानों से उचित मुआवजा देकर जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चकबंदी आयुक्त को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


छह महीने में भवन बनना होगा शुरू
फैक्टरी स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा है। जमीन की खरीद पूर्ण करने के बाद छह महीने में भवन का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद अन्य कार्य कराए जाएंगे।

जमीन बिकवाने के लिए दलाल हुए सक्रिय
जिन गांव के लोगों की जमीन कंपनी को खरीदनी है, उनसे दलाल संपर्क साध रहे हैं। कंपनी से अच्छे दाम दिलवाने की बात कहकर उन्हें बरगला रहे हैं। दरअसल, दलाल जमीन की बिक्री में अपना कमीशन तय कर रहे हैं।
-
कसरक में सीमेंट फैक्टरी लगाने की प्रक्रिया के तहत 40 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण कर लिया। प्रोजेक्ट को जमीनी स्तर पर लाने के लिए काफी तेजी से चल रहा है। - अनुराग यादव, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें