फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज की 37 बसें चुनाव में गईं, यात्री झेल रहे मुसीबत

Wed, 03 May 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान को देखते हुए परिवहन निगम की 37 बसों को संभल, बिजनौर समेत कई जिलों में भेजा गया है। इससे लांग और लोकल रूटों पर बसेंं कम हो गईं हैं। इससे यात्रियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, सहालग होने से यात्रियों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी बसें नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेड़े में 103 सरकारी और 82 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। परिवहन निगम की वेबसाइट हैक होने से पहले 31 लाख से अधिक का राजस्व रोजाना प्राप्त होता था। शादियों का सीजन शुरू होने पर राजस्व में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद थी। रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी बसें नहीं मिल पा रही हैं। शाहजहांपुर से 37 बसों को विभिन्न जिलों में फोर्स लेकर भेज दिया गया है। ऐसे में निगम के पास मात्र 66 बसें रह गईं। लांग व लोकल रूटों पर बसें कम होने से परिवहन व्यवस्था लड़खड़ा गई है।

27 हजार रुपये प्रतिदिन मिलेंगे
चुनाव कराने के लिए भेजी गईं बसों का परिवहन निगम को 27 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया मिलेगा। निगम को चुनाव में बसें भेजने से फायदा है, इसलिए बेहतर हालत वाली बसों को भेजा गया है।
विज्ञापन


-चुनाव आयोग के निर्देश पर 37 बसों को जिले से भेजा गया। ये अलग-अलग रूटों से हटाई गईं हैं। यात्रियों को राहत देने के लिए अन्य बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। - विनोद मिश्रा, डिपो इंचार्ज, परिवहन निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें